{"_id":"68dd4d6495806b869f070374","slug":"bi-weekly-service-from-pune-to-hazrat-nizamuddin-started-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107114-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुणे से हजरत निजामुद्दीन तक द्वि-साप्ताहिक ट्रेन सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुणे से हजरत निजामुद्दीन तक द्वि-साप्ताहिक ट्रेन सुविधा शुरू
Wed, 01 Oct 2025 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए चलाई जा रहीं ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आगामी त्योहारों के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तक द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में दो बार) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए चलाई जा रही हैं, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें छह अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेंगी। ट्रेन संख्या 01493 पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन पुणे से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01494 हजरत निजामुद्दीन से पुणे के लिए मंगलवार और शुक्रवार को शाम 9:25 बजे निकलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे पुणे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे किए जाएंगे।
ये ट्रेनें पूरी तरह वातानुकूलित हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। मार्ग में पड़ने वाले स्टॉप में लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी और मथुरा जंक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन
उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। इन स्पेशल ट्रेनों से हम यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।