भूषण के बयान पर मचा बवाल, चौतरफा घिरी 'AAP'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने पर आप के संयोजक शांति भूषण के बयान पर बृहस्पतिवार को दिनभर घमासान जारी रहा। तीनों पार्टियों से जुड़े यूजर्स एक-दूसरे पर कमेंट करते रहे।
यूजर्स लिखते हैं कि आप संयोजक जब मान रहे हैं कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है तो फिर बचा क्या है? यूजर्स ने लिखा है कि अरविंद को इस बयान पर जवाब देना चाहिए कि आखिर दो साल में ही पार्टी का इतना बुरा हश्र क्यों हो रहा है? दिल्ली की जनता को पार्टी का जवाब चाहिए।
फेसबुक पर दिनभर शांति भूषण के बयान का वीडियो शेयर किया जाता रहा। यूजर्स ने जिस पर कमेंट भी लिखें। वहीं,किरण ने अपना प्रोफाइल फोटो मोदी संग वाला लगाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
इस बयान का बेदी कर रही इस्तेमाल
वहीं, मोदी से प्रेरित किरण ने प्रधानमंत्री के नए विजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जनता के बीच पहुंचाने के लिए अपना नया फोटो जोड़ा है, जिसमें कॉलेज में डिग्री से लेकर पुलिस अधिकारी से नेता बनने का सफर है।
हालांकि इस फोटो में भी मोदी ही दिख रहे हैं। कुल मिलाकर किरण ने फोटो के बहाने बीजेपी के प्रमुख मुद्दे महिला सुरक्षा को जोड़ दिया है। इस फोटो को चंद घंटों में 45 हजार से अधिक यूजर्स ने लाइक तो लगभग डेढ़ हजार से अधिक ने शेयर किया है।
वहीं, ग्रेटर कैलाश से कांग्रेस की प्रत्याशी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी लिखती हैं कि नामांकन के बाद क्रेजी डेज की शुरुआत..।
हालांकि चुनाव में किरण और केजरी पर ही बात होने पर मलाल निकालते हुए लिखती हैं कि मीडिया को कोई अटेंशन नहीं, कोई बात नहीं..अच्छा है। ईमानदारी से बहुत इंजाय कर रही हूं।
उधर, टिवटर पर शांति के बाद प्रशांत के बयान पर भी खूब कमेंट बाजी चल रही है। पिता और पुत्र के बयानों में विरोधभास पर यूजर्स लिखते हैं कि सात से पहले जवाब तो देना होगा। क्योंकि अरविंद पहले 49 दिनों के बाद मंझधार में छोड़ गए थे। भरोसा मुश्किल है तो इस बयान में दुविधा में डाल रखा है।