बल्लभगढ़ मेट्रो का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को लेकर हुडा ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित हुडा कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक हुई।
जिसमें हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक जून को वाईएमसीए से बल्लभगढ़ तक मेट्रो के विस्तार का शिलान्यास करेंगे।
स्वीमिंग पुल और स्कूल का भी होगा शिलान्यास
मेट्रो शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री हुडा के अधीन आने वाले कई नए कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे। जिसमें सेक्टर-3 का स्कूल, सेक्टर-25 में स्वीमिंग पुल और स्टेडियम का निर्माण शामिल है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
दहिया ने बताया कि वाईएमसीए तक मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार किया जाना है। इसलिए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक जून को बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में बल्लभगढ़ मेट्रो का शिलान्यास करेंगे।