'भाजपा में शामिल हो सकते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विज्ञापनों में कांग्रेस के बड़े लीडरों की तस्वीर नहीं होने पर विरोधी दल सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि पहले हुड्डा सरकार के उपलब्धियों वाले विज्ञापनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर शकील अहमद आदि के फोटो हुआ करते थे, पर पिछले कुछ दिनों से वो गायब कर दिए गए हैं।
मामले में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का कहना है कि ऐसा कर के भूपेंद्र सिंह हुड्डा हाईकमान को यह संदेश देना चाहते हैं कि हरियाणा में उनसे बड़ा कोई कांग्रेसी लीडर नहीं है। साथ ही चौटाला ने कैथल में मोदी के साथ मंच साझा किए जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर करारा निशाना साधा।
अभय चौटाला ने कहा कि अब तक ऐसे मौके पर विरोधी दल के मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रधानमंत्री को रिसीव करने हेलीपैड तक जाते थे, पर मंच साझा करने से बचते थे। लेकिन हुड्डा ने ऐसा कर के अपनी भाजपा से बढ़ती करीबी को जाहिर कर दिया है।
'भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा से परहेज नहीं'
अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भाजपा से कोई परहेज नहीं है। इसीलिए वे न सिर्फ हेलीपैड और शिलान्यास स्थल पर प्रधानमंत्री के साथ गए, बल्कि मंच भी साझा किया। चौटाला के मुताबिक पूरे मामले में हुड्डा के भाजपा में शामिल होने के संकते आ रहे हैं।
हालांकि कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के सदस्य मामन खान इंजीनियर का कहना है कि सोनिया, राहुल की तस्वीरें हटने का पार्टी से हुड्डा के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
सोनिया और राहुल उनसे अलग नहीं हैं, चाहे इश्तेहार में तस्वीरें हो या नहीं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि हुड्डा ने सरकारी कार्यक्रम होने के कारण नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था। कार्यकर्ताओं की हुटिंग पर बीजेपी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।