{"_id":"68b06680bf3f2aa1d406198f","slug":"bhoomi-pujan-was-done-for-staging-ramlila-in-rohini-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-102780-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी में रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी में रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
कार्यक्रम में कथा वाचक अजय भाई को सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ बृहस्पतिवार को रोहिणी सेक्टर-23 स्थित डीडीए रामलीला मैदान में भूमि पूजन के साथ हुआ। यह आयोजन सनातन संस्कारम परिवार की ओर से किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु को प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई ने रामकथा सुनाई।
इस अवसर पर समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविन्द्र इंद्राज, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा बीएल संतोष व विधायक अशोक गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की साक्षी बनी। भगवान राम का जीवन भारत की आत्मा है और रामलीला उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बार राजधानी में अब तक का सबसे भव्य रामलीला आयोजन सुनिश्चित कर रही है। यह केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि सनातन धर्म के आदर्शों को प्रसारित करने का दिव्य प्रयास है। वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।