फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhikaji Cama Naoroji Nagar World Trade Center will be connected to subway

Delhi: सब-वे से जुड़ेगा भीकाजी कामा नौरोजी नगर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, डीएमआरसी ने एनबीसीसी के साथ किया करार

Thu, 01 Sep 2022 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 Sep 2022 12:23 PM IST
सार

डब्ल्यूटीसी को एनबीसीसी की ओर से नौरोजी नगर में एक बड़े वाणिज्यिक परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें ग्राउंड के साथ 9 फ्लोर में 12 टावर होंगे।

विज्ञापन
Bhikaji Cama Naoroji Nagar World Trade Center will be connected to subway
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पिंक लाइन के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) नौरोजी नगर को पिंक लाइन पर भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाले मेट्रो के निर्माण के लिए एनबीसीसी के साथ एक करार किया है। इसके लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। 

विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी को एनबीसीसी की ओर से नौरोजी नगर में एक बड़े वाणिज्यिक परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें ग्राउंड के साथ 9 फ्लोर में 12 टावर होंगे। इसके साथ बेसमेंट के तीन-तीन लेवल पार्किंग सहित दूसरी सेवाओं के लिए करीब 34 लाख वर्ग फुट का क्षेत्र है।
विज्ञापन


25 एकड़ भूमि में फैले वाणिज्यिक केंद्र में कॉर्पोरेट कार्यालय, रिटेल स्टोर, सम्मेलन सुविधाएं, बोर्ड रूम, सभागार, फूड कोर्ट और रेस्तरां सहित कई और सुविधाएं होंगी। लोगों की सहूलियत के निर्माण के लिए नौरोजी नगर से भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन के बीच एक सबवे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे डब्ल्यूटीसी में आने जाने वाले मेट्रो यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सहूलियत भी होगी। यहां कार्यालय के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी होंगे और पैदल चलने वालों को मेट्रो स्टेशन तक आने जाने में काफी सहूलियत होगी। 

डीएमआरसी ने अपने मेट्रो स्टेशनों को आसपास के सार्वजनिक स्थलों से जोड़ने के लिए कई जगहों पर फुटओवर ब्रिज और सबवे का निर्माण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed