{"_id":"c694f926aaee8a1741c790fe5c0dc6d9","slug":"bhatti-gang-sharp-shooter-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटी गैंग का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटी गैंग का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कासना पुलिस ने सुंदर भाटी के शार्प शूटर और 15 हजार के इनामी बदमाश ऋषिपाल समेत दो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौका पाकर भाग गया। शार्प शूटर पर दो हत्याओं समेत 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गाजियाबाद थाने में एनएसए में भी रिपोर्ट दर्ज है। उनके कब्जे से एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे कासना इंस्पेक्टर समरजीत सिंह को सूचना मिली कि कोई बड़ा बदमाश इस रास्ते से गुजरेगा। इंस्पेक्टर और सीओ हरेंद्र सिंह ने दो स्थानों पर फोर्स कुछ दूर खड़ी कर दी और दो पुलिस कर्मियों से वाहन चेकिंग कराने लगे। रात करीब 3:30 बजे एक बाइक पर दो युवक अंबेडकर पार्क की ओर से घरबरा रोड पर आते दिखे। वाहन चेकिंग कर रहे सिपाहियों से बचकर दोनों भाग निकले, लेकिन आगे जाकर पुलिस के जाल में फंस गए। इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने दोनों को दबोच लिया। एक आरोपी की पहचान ऋषिपाल घंघोला और दूसरे की दिल्ली के पटपड़ गंज निवासी मुन्ना अंसारी के रूप में हुई। ऋषिपाल के कब्जे से एक तमंचा भी मिला।
विज्ञापन
इनामी बदमाश जुगला के भाई रब्बू की हत्या का भी आरोप
पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कासना कोतवाली लाई। पूछताछ में पता चला कि ऋषिपाल सुंदर भाटी गैंग का मुख्य शार्प शूटर है। एसपी ने बताया कि ऋषिपाल पर घंघोला के ही 50 हजार के इनामी बदमाश जुगला के भाई रब्बू की हत्या का आरोप है। इसके अलावा बांदा जेल में बंद अनिल दुजाना के भाई जयभगवान की हत्या का भी उस पर आरोप है। इसके अलावा 2005 में गाजियाबाद में सुनील नागर की हत्या में भी ऋषिपाल का नाम आया है। वह काफी दिन से फरार चल रहा था। ऋषिपाल पर हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के थानों में मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि मुन्ना अंसारी पिछले माह सुंदर भाटी के भतीजे और पांच हजार के इनामी अनिल भाटी के साथ 28 नवंबर को बुलेटप्रुफ फॉर्च्यूनर में सवार था। अनिल के साथ उसने पुलिस पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन