{"_id":"5d4be51f8ebc3e6cda5e85f2","slug":"bharatiya-kisan-sangh-members-protests-on-dadri-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दादरी टोल प्लाजा को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जबरन कराया टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दादरी टोल प्लाजा को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जबरन कराया टोल फ्री
Thu, 08 Aug 2019 02:32 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसान यूनियन के सदस्यों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक टोल पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
किसान यूनियन मांग कर रहे थे कि टोल प्लाजा बाउंसरों की दबंगई खत्म हो, सड़क पर गड्ढे खत्म हों, स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है वह ठीक हो, टोल प्लाजा पर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी मांगें सामने रखने के साथ-साथ हाथों में डंडा लेकर दबंगई से टोल प्लाजा फ्री भी कराया। सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन