फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Tex 2026: Delhi to host the textile industry's largest global platform.

Bharat Tex 2026: दिल्ली में सजेगा वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा वैश्विक मंच, भारत मंडपम में आयोजन 14 जुलाई से

Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
सार

चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन देश के वस्त्र उद्योग का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक मंच बनने जा रहा है, जहां खेत से मिलने वाले प्राकृतिक रेशों से लेकर तैयार परिधान और विदेशी बाजारों तक की पूरी यात्रा एक ही छत के नीचे सिमटी नजर आएगी।

विज्ञापन
Bharat Tex 2026: Delhi to host the textile industry's largest global platform.
आयोजन 17 जुलाई तक होगा। - फोटो : bharat-tex.com

विस्तार

भारत की वस्त्र परंपरा अब केवल करघों और कपड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और वैश्विक कारोबार की नई पहचान बन चुकी है। इसी बदलते स्वरूप की सबसे बड़ी झलक 14 से 17 जुलाई तक भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत टेक्स 2026 में दिखाई देगी। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन देश के वस्त्र उद्योग का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक मंच बनने जा रहा है, जहां खेत से मिलने वाले प्राकृतिक रेशों से लेकर तैयार परिधान और विदेशी बाजारों तक की पूरी यात्रा एक ही छत के नीचे सिमटी नजर आएगी।

विज्ञापन


करीब 16 लाख वर्ग फीट में फैले इस मेले में 1,600 से अधिक प्रदर्शक, 7 हजार से ज्यादा वैश्विक खरीदार, 1.30 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक और 20 हजार से ज्यादा उत्पाद शामिल होंगे। यहां फाइबर, यार्न, फैब्रिक, परिधान, होम टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, आधुनिक मशीनरी और सस्टेनेबल फैशन तक पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन प्रदर्शित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य केवल कारोबार बढ़ाना नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में नई पहचान दिलाना भी है।
विज्ञापन


20 से अधिक देशों के नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ और कारोबारी प्रतिनिधि इस आयोजन में भाग लेंगे, जबकि 14 देशों की कंपनियां अपने नवीनतम उत्पाद और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। इससे भारतीय उद्योग को नए बाजार, नई साझेदारियां और निवेश के अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों से लेकर दुनिया तक का संगम
भारत टेक्स 2026 में आठ राज्य प्रायोजक और नौ राज्य व केंद्रशासित प्रदेश प्रदर्शक के रूप में शामिल होंगे। उनके मंडपों में प्रमुख टेक्सटाइल क्लस्टर, निवेश की संभावनाएं, औद्योगिक ढांचा और नई नीतियां प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन, पुर्तगाल और बांग्लादेश सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भी इसमें भाग लेकर वैश्विक सहयोग को नई दिशा देंगे।

100 से अधिक ज्ञान सत्र, हजारों बिजनेस मीटिंग
यह आयोजन केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं होगा, बल्कि ज्ञान और व्यापार का भी बड़ा मंच बनेगा। इसमें 100 से अधिक नॉलेज सेशन, 39 पैनल चर्चा, 37 मास्टरक्लास, 16 राउंडटेबल बैठकें और राज्य-विशेष सत्र आयोजित होंगे। साथ ही लगभग 3,500 बी-टू-बी और 100 से अधिक बी-टू-जी बैठकें होंगी, जिनसे व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सस्टेनेबिलिटी और तकनीक पर रहेगा फोकस
इस बार भारत टेक्स 2026 में सर्कुलर टेक्सटाइल, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 5.0, फाइबर सिक्योरिटी, उत्पाद नवाचार और एआई आधारित डिजिटल समाधानों पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही सीटी टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2026 के जरिए पर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदार विनिर्माण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों को सम्मानित किया जाएगा।


मोबाइल एप से होगी पूरी प्रदर्शनी जेब में
आगंतुकों की सुविधा के लिए भारत टेक्स 2026 का विशेष मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से स्टॉल खोजने, बी-टू-बी बैठक तय करने, डिजिटल बैज का उपयोग करने और रियल-टाइम अपडेट पाने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। एआई आधारित यह प्लेटफॉर्म आयोजन समाप्त होने के बाद भी व्यापारिक संपर्कों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस तरह भारत टेक्स 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई देने वाला व्यापक अभियान साबित होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed