Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air turns toxic again; AQI at 428 in Jahangirpuri

Delhi NCR News: दिल्ली की हवा फिर जहरीली, 41 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में 438 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, रोहिणी और पंजाबी बाग में भी हवा गंभीर श्रेणी में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से हवा की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी के 58 निगरानी केंद्रों में से 41 पर एक्यूआई 300 के पार रहा। इनमें तीन केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जहांगीरपुरी 438 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा। वहीं, रोहिणी में 417 और पंजाबी बाग में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शाम पांच बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के करीब 71 फीसदी निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही। अलीपुर में एक्यूआई 396, विवेक विहार में 391, मुंडका और नरेला में 389 तथा सोनिया विहार में 388 दर्ज किया गया। बवाना में यह 385 और आरके पुरम में 383 रहा। इससे स्पष्ट है कि प्रदूषण का असर बाहरी इलाकों के साथ मध्य दिल्ली और रिहायशी क्षेत्रों में भी बना हुआ है।
विज्ञापन

मध्य दिल्ली में भी बिगड़े हालात
चांदनी चौक में एक्यूआई 361, आईटीओ में 364, द्वारका सेक्टर-8 में 365 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 360 दर्ज किया गया। मंदिर मार्ग में यह 354 और आईआईटी दिल्ली में 353 रहा। वहीं, अशोक विहार में 340, करणी सिंह शूटिंग रेंज में 339, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 348 तथा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 349 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम 2.5 बना सबसे बड़ा प्रदूषक
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह महीन कण पीएम 2.5 रहे। सीपीसीबी के अनुसार, 58 निगरानी केंद्रों में से 52 पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा, जबकि छह केंद्रों पर पीएम 10 का स्तर प्रमुख था। पीएम 2.5 के बेहद महीन कण सांस के जरिए फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, राजधानी के सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर एक जैसा नहीं रहा। आईजीएनओयू मैदान, गढ़ी में एक्यूआई 189 के साथ हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। घुम्मनहेड़ा में 216, टिकरी कलां में 217 और मैदान गढ़ी में 213 एक्यूआई रहा। इसके बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब बनी रही। आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में प्रदूषण व्यापक स्तर पर फैल चुका है और स्वच्छ हवा की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
पीयूसी उल्लंघन पर 566 चालान
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के अनुसार, एक नवंबर को दिल्ली में 14,930 वाहनों की जांच की गई। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 566 चालान किए गए। इसके अलावा 300 निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।

714 वाहन दिल्ली की सीमा से लौटाए
दिल्ली यातायात पुलिस ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत लागू प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक नवंबर को विशेष अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, रात 12 बजे से रात आठ बजे तक 7,279 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 714 वाहनों को दिल्ली की सीमा से वापस भेज दिया गया, जबकि 38 वाहन जब्त किए गए और 10 के चालान किए गए। प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यातायात पुलिस ने पड़ोसी जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। दिल्ली की सीमाओं पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed