फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Jodo Yatra will come out on streets of Delhi for two days

Delhi: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दो दिन दिल्ली की सड़कों पर निकलेगी, तैयारियां तेज

Tue, 06 Sep 2022 08:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Sep 2022 08:37 AM IST
सार

यात्रा दिल्ली में उत्तर प्रदेश की ओर से मयूर विहार के रास्ते प्रवेश करेगी और दिल्ली में 45 किलोमीटर रास्ता करके सिंघु बॉर्डर से हरियाणा जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी सभाएं करने के साथ-साथ लोगों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will come out on streets of Delhi for two days
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार से कन्याकुमारी से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन में 3,500 किलोमीटर रास्ता तय करके कश्मीर जाने के दौरान दो दिन दिल्ली की सड़कों से गुजरेगी।

विज्ञापन


यात्रा दिल्ली में उत्तर प्रदेश की ओर से मयूर विहार के रास्ते प्रवेश करेगी और दिल्ली में 45 किलोमीटर रास्ता करके सिंघु बॉर्डर से हरियाणा जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी सभाएं करने के साथ-साथ लोगों से बातचीत करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यात्रा के संबंध में तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व सांसद संजय निरुपम व दिल्ली प्रदेश कंग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अगले कदम के तहत इस यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। कांग्रेस के नेता यात्रा के दौरान देश भर में लाखों लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed