फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat bandh: Delhi political parties support farmers protest, AAP, Congress and Sikh organizations

भारत बंद: दिल्ली की राजनीतिक पार्टियों ने किसानों की लड़ाई का किया समर्थन, आप, कांग्रेस व सिख संगठन देंगे साथ

Sun, 06 Dec 2020 06:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 06 Dec 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh: Delhi political parties support farmers protest, AAP, Congress and Sikh organizations
सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान - फोटो : amar ujala

दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान भले ही अपने प्रदर्शन को राजनीतिक से अलग किए हुए है, लेकिन आठ दिसंबर को किसानों के भारत बंद का समर्थन राजनीतिक पार्टियों का मिल गया है। आम आदमी पार्टी, प्रदेश कांग्रेस, सिख राजनीतिक संगठन समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने बंद में शामिल होने की बात की है। उधर, प्रदेश भाजपा इस पूरे मुद्दे पर बैक फुट पर पहुंच गई है। भाजपा समर्थित दिल्ली के किसानों ने भी इस मुद्दे पर पार्टी से किनारा कर बंद का समर्थन किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के बार्डर पर किसानों का विरोध मंगलवार को पूरी दिल्ली में दिखेगा। प्रदेश कांग्रेस ने तो किसानों के बंद की अपील का समर्थन करते हुए भाजपा मुख्यायल का घेराव करने का निर्णय लिया है तो उधर आम आदमी पार्टी ने सभी राज्यों व जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानों के भारत बंद में सहयोग करने की अपील की है।  
विज्ञापन


आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 दिनों से देश के अन्नदाता किसान सड़कों पर हैं। बच्चे, बूढ़े से लेकर जवान, किसान रात की ठिठुरती ठंड में भी सड़कों पर सोने के लिए मजबूर हैं। दूसरी तरफ, सरकार वार्ता पर वार्ता कर रही है। अदालतों में तारीख पर तारीख की तरह ही किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों को टालमटोल कर दिया जा रहा है। किसान कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार जबरदस्ती फायदे गिना रही है। खेती किसान करते हैं और किसानों को पता है कि क्या फायदा व क्या नुकसान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आह्वान किया है कि 8 दिसंबर को किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंद का पूरी तरह से समर्थन करें। यह लड़ाई देश की लड़ाई है, क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। अगर कृषि को खत्म किया जाएगा, तो किसान खत्म होगा और इससे देश को खत्म करने का रास्ता खुलेगा। 

भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने किसान विरोधी कानून व अन्नदाता किसानों के हितों को लेकर भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। कहा है कि दिल्ली कांग्रेस किसानों के इस एलान का पूर्ण समर्थन करेगी। किसान विरोधी कानून को वापस न लिए जाने से केंद्र सरकार की नियत साफ हो गई है कि किस प्रकार केंद्र सरकार हमारे भारत के अन्नदाता किसानों के प्रति उनके हितों के लिए चिंतित है। कड़कड़ाती ठण्ड में भारत का किसान जो भारत का अन्न दाता कहा जाता है अपने हितों और अधिकार के लिए खुले आसमान के नीचे बैठा है इससे ज्यादा शर्मसार बात और क्या हो सकती है। 


उधर, भाजपा चुप्पी साधे हुए है। किसान बिल पर समर्थन जुटा रही भाजपा से दिल्ली के किसानों ने भी मुंह मोड़ लिया है। खाप पंचायत, किसानों की लामबंदी, जनसंपर्क अभियान, ट्रैक्टर रैली समेत सभी कार्यक्रम भाजपा के फेल साबित हुए है। आलम यह है कि भाजपा नेता भी इन दिनों दिल्ली-देहात से दूरी बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed