{"_id":"8d0c5877ed854d5c489153289ee65eae","slug":"bhadana-rank-too-low-among-looser-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत से हार भी नहीं पाए भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत से हार भी नहीं पाए भड़ाना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के निवर्तमान सांसद अवतार सिंह भड़ाना को मतदाताओं ने इस कदर रुसवा किया कि प्रदेश में हारे हुए प्रमुख प्रत्याशियों में भी उन्हें काफी कम वोट मिला।
विज्ञापन
हारने वालों में सर्वाधिक वोट हिसार संसदीय सीट से हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को मिले हैं। 4,62,631 वोट पाने के बाद भी उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अवतार सिंह भड़ाना हार के अंतर में भी प्रदेश में सबसे पीछे हैं। इन्हें छोड़कर शेष सभी प्रतिद्वंद्वियों ने दो लाख वोटों का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जब चाय वाले ट्रेन में चाय की बजाय बांटने लगे मिठाई
विज्ञापन
भड़ाना को 1,85,643 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक, प्रतिद्वंद्वियों में गुड़गांव से इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन को 3,77,466, रोहतक से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनकड़ को 3,19,436, भिवानी से इनेलो प्रत्याशी बहादुर सिंह को 2,75,148 वोट पड़े।
वहीं सोनीपत से कांग्रेस के जगवीर सिंह को 2,69,735, करनाल से कांग्रेस के अरविंद शर्मा को 2,34,670, हिसार के हजकां के कुलदीप बिश्नोई को 4,62,631, सिरसा से कांग्रेस के अशोेक तंवर को 3,90,634, कुरुक्षेत्र से इनेलो के बलबीर सिंह को 2,88,376 तथा अंबाला से कांग्रेस के राजकुमार को 2,72,647 वोट मिले हैं।