{"_id":"fa45f1cc6ae99bb957c95ecd4b5a060e","slug":"bhadana-disagree-with-raj-babbar-s-candidature-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे सामने न बब्बर टिकेंगे, न हेमा मालिनी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे सामने न बब्बर टिकेंगे, न हेमा मालिनी'
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके अवतार भड़ाना इस सीट पर सिने अभिनेता राज बब्बर की दावेदारी से खासे गुस्से में हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ ने उनसे इस बारे में बातचीत की तो वे राज बब्बर का नाम आते ही झुंझला उठे। उन्होंने कहा, ‘सब बकवास है। कौन हैं राज बब्बर। ऐसे लोग क्या कर लेंगे मेरा।
पहले यह बात सामने आई कि भाजपा के टिकट पर यहां से हेमा मालिनी चुनाव लड़ सकती हैं। अब कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं कि यहां से राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन मैं इनसे घबराने वाला नहीं। फिल्मी दुनिया के ऐसे बहुत लोगों को देखा है हमने।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिलचस्प हुआ मुकाबला, लेकिन खामोश क्यों हैं पार्टियां?
मैदान में कोई भी आ जाए, भड़ाना के आगे कोई टिकने वाला नहीं है। हमने यहां के लोगों की 40 साल से सेवा की है। भड़ाना ने दावा किया कि उनका टिकट पक्का है। तीन दिन पहले पार्टी के मौजूदा सांसदों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डिनर पर बुलाया था।
विज्ञापन
वहां उन्होंने कह दिया था कि जाइए, क्षेत्र में जनता के बीच प्रचार-प्रसार में जुटिए। इसीलिए मैं आज (शुक्रवार को) क्षेत्र में हूं। जिनके सिर पर सोनिया गांधी का आशीर्वाद और जनता का हथियार हो, उन्हें किस बात की चिंता है।
हाईकमान का फैसला मंजूर
इस मुद्दे को लेकर फिरोजाबाद से सांसद राज बब्बर से बात करने की कोशिश की गई। उन्हें मैसेज भिजवाया। इसके बाद उन्होंने अपने स्टाफ गुलशन पठानिया के जरिये सिर्फ इतना कहा कि जहां से भी चुनाव लड़ाना है, उसका फैसला हाईकमान को करना है। पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा।