फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhabhi murder in delhi

देवर ने बेरहमी से की भाभी की हत्या

Mon, 11 Aug 2014 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 11 Aug 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
Bhabhi murder in delhi

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार रात देवर ने अपनी भाभी की बच्चों के सामने ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त आमना खातून (26) के रूप में हुई है। आमना के भाई तनवीर (25) ने जब आरोपी मुन्ना (24) को दबोचने का प्रयास किया तो उसने तनवीर पर भी चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तनवीर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आमना अपने परिवार के साथ चंदू नगर, यादव गली, खजूरी खास के मकान में रहती थी। इसके परिवार में पति मो. साबिर, तीन बच्चे दानिश (9) सरफराज (7) और गुड्डी (5) के अलावा देवर मुन्ना और सास और ससुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सामने ही गला भी रेता

Bhabhi murder in delhi

साबिर प्राइवेट नौकरी करता है। उनके घर से कुछ ही दूरी पर उसका साला तनवीर किराये के मकान में रहता है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे साबिर अपने काम पर गया था। घर में आमना, उसके बच्चे व सास और ससुर मौजूद थे। इस बीच मुन्ना घर पहुंचा। उसने भाभी को कमरे से बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया।

पेट, छाती पर कई वार करने के बाद मुन्ना ने गला भी रेत दिया। वारदात के समय आमना के तीनों बच्चे बिलखते रहे। इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर अपनी बहन से मिलने आ रहे तनवीर ने भागते हुए आ रहे मुन्ना को गली में पकड़ने का प्रयास किया। मुन्ना ने उस पर भी हमला कर दिया। तनवीर को चाकू और रॉड से बुरी तरह घायल कर मुन्ना फरार हो गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि 100 गज के मकान को लेकर मुन्ना का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था। उसने पहले अपने बड़े भाई जावेद पर भी जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद जावेद कहीं और रहने लगा था। मुन्ना चाहता था कि साबिर भी अपनी पत्नी और बच्चों समेत उस मकान को छोड़ दे। लेकिन साबिर मकान नहीं छोड़ रहा था। फिलहाल पुलिस मुन्ना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed