{"_id":"5c79990bbdec2273a5197ee2","slug":"benefits-of-10-precent-ews-reservation-will-be-available-in-neet-jee-main-and-ugc-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट, जेईई मेन और यूजीसी नेट में मिलेगा 10 फीसदी आर्थिक आरक्षण का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट, जेईई मेन और यूजीसी नेट में मिलेगा 10 फीसदी आर्थिक आरक्षण का लाभ
Sat, 02 Mar 2019 02:11 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट, यूजीसी नेट और होटल मैनेजमेंट प्रोग्राम में भी 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ मिलेगा। इसी के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट, जेईई, यूजीसी नेट, सीपैट, जीमैट और होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र में सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों की जानकारी मांगने जा रही है। एनटीए जनवरी में आयोजित जेईई मेन परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए 11 से 15 मार्च तक मौका देगी।
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, केंद्र सरकार के नियमों के तहत उच्च शिक्षा में 10 फीसदी अतिरिक्त सीट सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसी के चलते यूजीसी नेट की जून 2019 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस को शामिल किया गया है। एनटीए ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहे।
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस की जानकारी प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र में इसलिए मांगी जा रही है, क्योंकि रिजल्ट के बाद वे ही स्कोर मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। इसी स्कोर मेरिट लिस्ट के आधार पर आगे संबंधित कॉलेज दाखिला देते हैं।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग के छात्रों को इसी स्कोर मेरिट लिस्ट में लाभ मिलेगा। आवेदन पत्र में उन्हें ईडब्ल्यूएस कॉलम पर टिक करना होगा। कॉलेज में दाखिले के दौरान आयकर विभाग की ओर से ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करना होगा।