फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Belly of the Beast' brings the unspoken experiences of motherhood to life on stage.

Delhi NCR News: मातृत्व के अनकहे अनुभवों को मंच पर जीवंत करता ‘बेली ऑफ द बीस्ट’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
-कमानी ऑडिटोरियम में दूसरे दिन भी दर्शकों ने कल्कि कोचलिन और शीना खालिद के नाटक को सराहा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में आद्यम थिएटर की प्रस्तुति ‘बेली ऑफ द बीस्ट’ का दूसरा और अंतिम शो दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच संपन्न हुआ। कल्कि कोचलिन और शीना खालिद द्वारा लिखित तथा शीना खालिद के निर्देशन में तैयार यह नाटक ‘द एलिफेंट इन द वॉम्ब’ पर आधारित है। इसकी कहानी मातृत्व के विभिन्न चरणों से गुजर रही पांच महिलाओं के अनुभवों को मिथकीय प्रतीकों के माध्यम से प्रस्तुत करती है।

ड्रैगन, यूनिकॉर्न, स्पाइडर डेमन, वैम्पायर और वेयरवुल्फ जैसे रूपकों के जरिए भय, प्रेम, थकान, असुरक्षा और आत्मबल जैसी भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से उभारा गया। शैडो पपेट्री, लाइव संगीत और मूवमेंट ने प्रस्तुति को और सशक्त बनाया। अनुरूपा रॉय की छाया-कठपुतली और गाय हर्शबर्ग के संगीत ने मंचन में नई ऊंचाई जोड़ी। कल्कि कोचलिन सहित पूरी कलाकार मंडली के अभिनय को खूब सराहना मिली। कल्कि ने कहा कि नाटक मातृत्व के संघर्ष और बदलाव की वास्तविक यात्रा को सामने लाता है, जबकि शीना खालिद ने इसे अपनी सोच बदलने वाला अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed