फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Being the sum of marital love this Karvachauth.

इस करवा चौथ पर बन रहा अखंड प्रेम का योग

Sat, 11 Oct 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Oct 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Being the sum of marital love this Karvachauth.

सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ आज है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर अखंड प्रेम का योग बन रहा है। शनिवार को चंद्रमा शाम 8.16 बजे निकलेगा।

विज्ञापन


शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष आचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शाम 8.16 मिनट पर वृष लग्न में उच्च के चंद्रमा और पति स्थान (सप्तम भाव) में मंगल अपनी राशि में बैठे हैं।
विज्ञापन


प्रेम स्थान पंचम में लग्नेश शुक्र (प्रेम कारक ग्रह) बैठे हैं। गुरु, शुक्र, चंद्र, शनि, केतु ये पांच ग्रह उच्च के हैं जो दीर्घायु योग और अखंड प्रेम का योग बना रहे हैं। इसलिए इस बार का करवा चौथ दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि चंद्रोदय से पहले महिलाएं शाम को पूजा कर लें और उसके बाद चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलें।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह सूर्योदय से पहले सरगी कर लें सूर्योदय के बाद सरगी करने से व्रत का फल नहीं मिलेगा। उसके बाद पूरे दिन निर्जला रहकर शाम को चांद देखकर व्रत तोड़ेंगी।

पार्लर में देर रात तक रही भीड़
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी पार्लर में भी फेशियल करवाने और आईब्रो बनवाने के लिए देर रात तक महिलाएं पहुंचती रहीं।

गोविंदपुरम स्थित फेसियोलैब ब्यूटी स्पा की संचालिका ममता शर्मा ने बताया कि करवा चौथ के लिए एडवांस बुकिंग है।

शनिवार को सिर्फ मेकअप किया जाएगा और स्टाइलिस्ट तरीके साड़ी आदि बांधी जाएगी। किरवा चौथ के लिए एक्सट्रा स्टाफ लगाया गया है।

देर रात तक हथेलियों पर सजती रही मेहंदी
तुराबनगर मार्केट में देर रात तक महिलाएं मेहंदी लगवाती रही। मेहंदी लगाने वाले सुभाष ने बताया कि करवा चौथ के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। एक-एक आदमी ने एक दिन में सौ-सौ हाथों में मेहंदी लगाई है।


इसके अलावा सोसाइटी में और जगह-जगह स्टाल लगाकर मेहंदी लगाई गई। जमकर खरीददारी हुई। मिट्टी का रंग बिरंगा करवा, छलनी, पूजन की थाली और खजला आदि की खरीदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed