{"_id":"270bd7e40ca0b73348875527ed1d766a","slug":"being-failure-in-compartment-exam-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाना मुझे और घरवालों को जीने नहीं देगा, मैं जा रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाना मुझे और घरवालों को जीने नहीं देगा, मैं जा रहा हूं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर में कंपार्टमेंट के पेपर में फेल होने पर नौवीं के छात्र जतिन गुप्ता (15) ने मंगलवार शाम को फांसी लगा ली। छात्र के पास से एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन
जिसमें जतिन ने माता-पिता से प्यार करने का जिक्र करते हुए मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, जतिन डी-12, गली नंबर-9, कर्दमपुरी, वेस्ट ज्योति नगर में रहता था। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं में पढ़ता था। मंगलवार शाम उसने रसोई में चुन्नी के सहारे कुंडे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
उस वक्त घर में कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद उसकी मां घर आई तो पुलिस को सूचना दी गई। नोट में जतिन ने लिखा है कि वह कंपार्टमेंट के पेपर में फेल हो गया है। अब जमाना उसको और उसके घरवालों को जीने नहीं देगा, इसलिए वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है।
विज्ञापन
छात्र ने माता-पिता और अपने बहन-भाइयों को प्यार करने की बात लिखी है। जांच में पुलिस को पता चला है कि फाइनल पेपर में छात्र की कंपार्टमेंट आई थी। कुछ दिनों पहले ही उसका पेपर हुआ था, जिसमें वह फेल हो गया था। जतिन के पिता श्रीकृष्ण नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं।