'विधायकों की गिरफ्तारी पर बेनकाब हो रही पुलिस, सबूत ना होने से मिल रही जमानत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर हमला करते हुए कहा है कि अदालत में दिल्ली पुलिस के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है। कोई सबूत न होने से आप के गिरफ्तार होने वाले विधायकों को न सिर्फ जमानत मिल रही है, बल्कि पुलिस को फटकार भी लग रही है।
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए आप नेताओं ने बताया कि उनके दर्जनों विधायकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं।
इसमें अमानतुल्लाह खान, सोमनाथ भारती, मनोज कुमार, भावना गौड़, अखिलेशपति त्रिपाठी व कमांडो सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने झूठा मामला बनाया। इसके लिए पुलिस को कोर्ट ने फटकार भी लगाई है।
'अमानतुल्लाह के बेल ऑर्डर में लिखा है कि कोई सबूत नहीं मिला'
पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली बेल ऑर्डर में लिखा है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। जबकि मालवीयनगर से विधायक सोमनाथ भारती पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी पत्नी पर जुर्म किया था।
इस मामले में भी अदालत ने कहा कि पुलिस आरोप साबित नहीं कर पायी है। दूसरी तरफ प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि पुलिस ने अखिलेशपति त्रिपाठी पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला से छेड़छाड़ की है।
बाद में, कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए उन्हें आरोप मुक्त कर दिया। कोंडली से विधायक मनोज कुमार पर 420 का मुकदमा चलाया गया। उस केस में कोर्ट ने कहा कि मुकदमा फर्जी था।
दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह पर झूठा आरोप लगाया गया था। पालम से विधायक भावना गौड़ पर डिग्री पर सवाल उठाए गए। कोर्ट ने भावना को क्लीनचिट दे दी। उनकी डिग्रियां सही पाई गईं।