{"_id":"fe5518705fad3fd37395706fccd7e701","slug":"behind-suicide-cousins-responsible-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों से तंग आकर, कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों से तंग आकर, कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 01 Dec 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के नीलम पुल के पास शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पास से जीआरपी को एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
इसमें मृतक ने अपने ही परिवार के चचेरे भाइयों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चारों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जीआरपी के जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को चाचा चौक सारन निवासी शिव कुमार ने शाम के वक्त नीलम पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
इसमें शिवकुमार ने अपने चचेरे भाई कर्मवीर, धर्मवीर, चाचा राम नारायण और फुफेरे भाई रज्जन को तंग करने का आरोप लगाया है। नोट के मुताबिक उक्त चारों उसे अक्सर परेशान करते थे।
मृतक और आरोपी ट्रैक्टर चालक हैं। वह इसी धंधे से अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के भाई विनोद कुमार ने जीआरपी को दी शिकायत में कहा कि कारोबार को लेकर ही काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था।