{"_id":"fce2c9630cfd5550a0bb48da7754538c","slug":"began-shameful-thing-with-the-girl-on-the-street-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जा रही युवती से करने लगा शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जा रही युवती से करने लगा शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के बादशाहपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने अज्ञात राहगीर पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिहार के गया की रहने वाली 26 वर्षीया मोना (काल्पनिक नाम) बादशाहपुर क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह भोंडसी जेल रोड पर जा रही थी।
विज्ञापन
तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और उससे छेड़खानी करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।