फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before Seema Haider Iqra came to India from Pakistan after falling in love

खेल-खेल में इश्क: सीमा को पबजी तो इकरा को लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, इस PAK लड़की की Love Story का ऐसा हुआ अंत

Wed, 12 Jul 2023 02:37 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

सीमा हैदर से पहले पाकिस्तानी इकरा नाम की लड़की लूडो खेलने के दौरान भारतीय युवक मुलायम सिंह यादव के प्यार में पड़कर सरहद पार कर भारत आ पहुंची थी और दोनों ने शादी भी कर ली थी। दोनों की जान-पहचान ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए हुई थी।

विज्ञापन
Before Seema Haider Iqra came to India from Pakistan after falling in love
खेल-खेल में हुआ इन लोगों को प्यार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबजी गेम से एक-दूसरे के प्यार में पड़े सीमा और सचिन की कहानी की देश ही नहीं विदेश में भी चर्चा हो रही है। सरहद पार कर पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा रबूपुरा आई सीमा से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जब लोगों के सामने सचिन और सीमा की लव स्टोरी आई तो सब चौक गए। पाकिस्तान से लगातार सीमा को वापस भेजने की मांग उठ रही है। इस तरह का यह पहला मामला नहीं है कि जब कोई पाकिस्तानी महिला खेल-खेल में किसी के प्यार में पड़कर वहां से भागकर आई हो। इससे पहले इकरा नाम की लड़की लूडो खेलने के दौरान भारतीय युवक मुलायम सिंह यादव के प्यार में पड़कर सरहद पार कर भारत आ पहुंची थी।

विज्ञापन


क्या है पूरी कहानी?
पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के हैदराबाद की रहने वाली 16 साल की इकरा को ऑनलाइन लूडो खेलते हुए एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया। यह मुहब्बत इस तरह परवान चढ़ी कि इकरा ने भारत जाने की ठान ली। 19 सितंबर, 2022 को वह हैदराबाद के शाही बाजार स्थित अपने स्कूल फेडर गवर्नमेंट गर्ल्ड कॉलेज के लिए निकली थीं और फिर घर ही नहीं पहुंची। वह दुबई और काठमांडू की हवाई यात्रा करते हुए भारत पहुंची और बेंगलुरू में रहने वाले हिंदुस्तानी लड़के से शादी रचा ली। 
विज्ञापन


पड़ोसियों को हुआ शक
शादी करने के बाद इकरा मुलायम सिंह यादव के साथ रहने लगीं। हालांकि, नमाज करने के दौरान पड़ोसियों ने उसे देख लिया, जिस पर उन्हें शक हुआ और मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पाकिस्तान से गायब होने के बाद इकरा को चार महीने बाद बरामद किया गया। बता दें, मुलायम सिंह यादव ने इकरा का नाम बदलकर रवा करने के बाद उसके लिए आधार कार्ड भी बनवाया और बाद में उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ के दौरान सामने आया कि इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट के माध्यम से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे वहीं लेने के लिए गया और उन दोनों ने वहीं शादी कर ली। एक सप्ताह के करीब दोनों नेपाल में रहे और बाद में सोनाली बार्डर से भारत आ गए। दोनों बंगलुरू के एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे। मामले का खुलासा होने के बाद इकरा के पाकिस्तान स्थित परिवार से संपर्क किया गया और बीएसएफ के माध्यम से इकरा को पाक रेंजर्स को सौंप दिया ताकि इकरा को उसे परिजनों के पास भेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed