{"_id":"c7ff1536a591275d20f8926f245d377a","slug":"before-new-year-celebration-in-gurgaon-read-this-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल गुड़गांव में मनाने वाले हैं तो पहले इसे पढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल गुड़गांव में मनाने वाले हैं तो पहले इसे पढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 30 Dec 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष की पूर्व संध्या पर आईटी-बीपीओ सेक्टर में काम करने वालों को खासी दिक्कत होने वाली है। क्योंकि सुरक्षा के मद्देनजर गुड़गांव पुलिस एमजी रोड पर शाम पांच बजे से ही नो एंट्री घोषित कर देगी। ऐसे में इस रोड पर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी हो जाएगी। ऐसे कर्मचारियों को मेट्रो स्टेशनों तक आना काफी परेशानी भरा हो जाएगा।
विज्ञापन
गुड़गांव में सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी आईटी-बीपीओ कंपनियां हैं। इनमें तकरीबन चार लाख से अधिक लोग काम करते हैं। इन सभी के लिए 31 दिसंबर का दिन परेशानियों भरा रहने वाला है। नव वर्ष के जश्न के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस की ओर से कई प्रकार के एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मॉल्स सहित पब व बार हब के तौर पर पहचान बनाने वाले एमजी रोड को काफी संवेदनशील माना जाता है। इसी कारण यहां पर पुलिस का काफी कड़ा पहरा होगा। आईटी कंपनी में काम करने वाले वरुण प्रकाश का कहना है कि पुलिस की सुरक्षा के बारे में उनके मैनेजमेंट को मालूम है। इस दिशा में विचार चल रहा है कि 31 दिसंबर को क्या किया जाए। हो सकता है कि कंपनी में उस दिन जल्दी छुट्टी कर दे। वहीं उद्योग विहार स्थित एक कॉरपोरेट कंपनी के एक्जिक्यूटिव विशाल सोलंकी ने बताया कि हाफ डे करने के बारे में भी निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
नाइट शिफ्ट वालों को होगी दिक्कत
सबसे अधिक परेशानी नाइट शिफ्ट वालों को होने वाली है। प्राइम कॉल कंसल्टेंसी की डायरेक्टर विनीता का कहना है कि अगर कैब को अंदर आने की अनुमति नहीं मिली तो लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होगी।