{"_id":"593c033b4f1c1b0c048b4624","slug":"beef-party-in-delhi-kerala-house-by-ncp-workers-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के केरल हाउस में बीफ पार्टी की सूचना, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के केरल हाउस में बीफ पार्टी की सूचना, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का केरल हाउस।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के केरल हाउस में शनिवार को बीफ पार्टी की खबर के बाद तनाव की हालात बने हुए हैं। यहां एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीफ पार्टी करने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को केरल हाउस के एडिशनल रेजिडेंट कमिशनर ने चिट्ठी लिखकर इसकी सूचना दी। इसके बाद केरल हाउस के बाहर काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Security enhanced at Kerala House in Delhi after police was informed of a beef fest being organised at the House. pic.twitter.com/lGuyKCpFfR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 10, 2017
हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जंतर-मंतर से केरल हाउस की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती है।
बदा दें कि बीफ पार्टी का मामला बीते दिनों केरल से शुरू हुआ था। पशु बाजारों में हत्या के लिए मवेशियों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध के केंद्र के फैसले के खिलाफ केरल के विभिन्न हिस्सों में ‘बीफ फेस्ट’ का आयोजन किया गया था।
माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और उनके युवा संगठनों ने मार्च निकालकर राज्यभर में उत्सव का आयोजन किया था। केरल के बाद आंध्र प्रदेश में भी ऐसे आयोजन हुए थे।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हत्या के लिए पशु बाजार में गाय सहित मवेशियों की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया है। केरल राज्य में बड़े पैमाने पर गौमांस की खपत होती है।