{"_id":"b0a650648a718e1d5f36d9e1f874d6fa","slug":"because-of-this-kejriwal-was-ill-now-improving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...इसलिए बीमार हुए केजरीवाल, हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...इसलिए बीमार हुए केजरीवाल, हुआ सुधार
एजेंसी/बंगलुरू
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इलाज कर रहे एक सीनियर डॉक्टर ने कहा है कि उनकी बीमारियां गलत और तनावपूर्ण जीवनशैली का सटीक उदाहरण हैं। बंगलूरू में जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बबीना नंदकुमार ने कहा कि केजरीवाल जब पहले दिन यहां आए थे तो उन्हें काफी कफ था और लगभग खतरनाक स्तर पर बना हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केजरीवाल का इलाज जल चिकित्सा, मालिश और मिट्टी थेरेपी से की गई और योग और आहार प्रबंधन का भी सहारा लिया गया। लेकिन उनके कफ की समस्या को खत्म करने के लिए कुछ अलग तरीके से इलाज किया गया।
विज्ञापन
नंद कुमार ने कहा कि केजरीवाल के शरीर में काफी विषैले तत्व जमा हो गए थे और इसलिए उन्हें इनसे मुक्त कराना जरूरी था। उन पर प्राकृतिक चिकित्सा, योग थेरेपी, आहार प्रबंधन का असर तुरंत दिखा।
विज्ञापन
उनके शरीर के विषैले तत्वों को काफी हद तक निकाल दिया गया है और अब उनकी पूरी शारीरिक प्रणाली में एक रवानगी आ गई है। उनका शुगर लेवल भी काफी घट गया है। अनियमित खान-पान, बोतलबंद शीतल पेय के सेवन और प्रदूषण की वजह से उनके शरीर में विषैले तत्व जमा हो गए थे।