बारिश और ओले ने बढ़ाए सब्जियों के दाम, 50 फीसदी तक उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बरसात और ओले पड़ने का असर केवल गेहूं की खेती पर ही नहीं , बल्कि सब्जियों की फसल पर भी असर पड़ा है। पिछले कुछ ही दिनों में सब्जियों के दामों में करीब पचास फीसदी तक उछाल आ गया है।
आढ़तियों का कहना है कि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाली सब्जियों के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों के मुताबिक, बारिश और ओले का असर मंडियों में अब दिखाई देने लगा है। बारिश और ओले के कहर से फसल बर्बाद हो चुकी है।
सब्जी मंडी में चालीस फीसदी तक दामों बढ़ोतरी तो वीकली मार्केट मंडी में बीस रुपये तक दाम बढ़े हैं। आढ़तियों का कहना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल के शुरुआत में लोकल सब्जियां ही मंडियों में पहुंचती हैं। इन इलाकों में बारिश ने फसल तबाह कर दी है।
मार्च के आखिर तक आएगी गिरावट
आढ़तियों के मुताबिक, मार्च के आखिर या फिर अप्रैल के पहले हफ्ते में सब्जियों के दामों में गिरावट आनी शुरू होगी। फिलहाल अभी राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से सब्जी आ रही है, लेकिन अप्रैल से दक्षिण, महाराष्ट्र समेत कोलकाता की साइड से सब्जी आनी शुरू होगी तो दामों में थोड़ा गिरावट आएगी।
आजादपुर सब्जी मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का कहना है कि बेमौसम बरसात के चलते फसल खराब होने से किसान ही नहीं, जनता भी परेशान है। क्योंकि फसल खराब होने से किसान दुखी है तो सब्जी के दाम बढ़ने से जनता।
हालांकि होली तक लोगों को महंगी सब्जी ही खरीदनी पड़ेगी। हफ्ते या दस दिन के बाद अन्य राज्यों से सब्जी आनी शुरू होने के बाद राहत मिलेगी।