फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   because of homosexual relationship policeman was murdered

सिपाही के तीनों से थे समलैंगिक संबंध, बहन पर थी गंदी नजर

Wed, 30 Sep 2015 10:23 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
because of homosexual relationship policeman was murdered

समलैंगिक संबंध बनाने पर सिपाही संदीप भारद्वाज की हत्या हुई थी। बवाना में शनिवार को हुई सिपाही की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


तीनों की पहचान चांदपुर गांव निवासी अमित, कंझावला निवासी नवीन और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा और चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गत 26 सितंबर की सुबह पुलिस को बवाना नंगला गांव के पास एसएक्स4 कार में युवक का शव मिला।

सुप्रीमकोर्ट में थी पुलिसकर्मी की तैनाती

because of homosexual relationship policeman was murdered

उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान कंझावला निवासी संदीप भारद्वाज के रूप में हुई। संदीप दिल्ली पुलिस में सिपाही था और उसकी तैनाती सुप्रीम कोर्ट में थी।


पुलिस को समलैंगिक संबंधों की वजह से हत्या किए जाने की आशंका है। जांच में पुलिस को पता चला कि संदीप को अक्सर अमित, सुमित और नवीन के साथ देखा जाता था।

तीनों की तलाश करने पर वे घर से फरार मिले। 28 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि अमित रोहिणी सेक्टर एक के किसी फ्लैट में छिपा है। इस सूचना पर स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक केपी मलिक की टीम ने वहां दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नवीन और सुमित को टिकरी बार्डर से गिरफ्तार कर लिया।

एक की बहन को चाहने लगा था वो

because of homosexual relationship policeman was murdered

आरोपियों ने बताया कि संदीप काफी दिनों से उनके साथ समलैंगिक संबंध बना रहा था। इस दौरान संदीप तीनों में से एक की बहन को चाहने लगा और उन पर बहन से मिलवाने का दबाव बनाने लगा। जिससे तंग आकर उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिपाही की लाश को आरोपी सोनीपत में ठिकाने लगाना चाहते थे। उन लोगों ने बताया कि 25 सितंबर की रात संदीप ने तीनों को बुलाया और उनके साथ शराब पीने के बाद संबंध बनाए।

नशा होने पर तीनों ने सिपाही की डंडे से पिटाई शुरू कर दी जिससे वो बेहोश हो गया। उसे मृत समझकर आरोपियों ने उसे डिग्गी में डालकर उसके शव को सोनीपत इलाके में फेंकने का निर्णय लिया।

लेकिन औचंदी के पास पहुंचते ही संदीप होश में आ गया और डिग्गी के भीतर हाथ पैर मारने लगा। उसके बाद आरोपियों ने कार रोककर संदीप को डिग्गी से बाहर निकाला और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed