फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Became expensive with increasing heat syrup, lemon prices across hundreds

गर्मी बढ़ने के साथ महंगी हुई शिकंजी, नींबू की कीमत सौ के पार 

Mon, 16 May 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 16 May 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Became expensive with increasing heat syrup, lemon prices across hundreds
नींबू के दाम बढ़े

गर्मी बढने के साथ ही नींबू की मांग बढने से कीमत में इजाफा हो गया है। अब तक बाजार में 60 से 80 रुपये किलो बिकने वाला नींबू 120-150 रुपये किलो बिक रहा है। नींबू की कीमत बढने से शिकंजी कीमत में 50 फीसदी इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन


10 रुपये प्रति गिलास वाली शिकंजी अब 15 रुपये हो गई है। जिन लोगों ने दाम में इजाफा नहीं किया, उसकी गिलास छोटी हो गई है या पानी की मात्रा बढ़ा दिया है। कुछ तो गर्मी के मौसम में नींबू पानी की बढ़ी डिमांड और कुछ समय फसलों के नुकसान के चलते समूचे प्रदेश में नींबू के दाम अचानक ही आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


अभी एक-दो महीने पहले तक थोक मंडी में यही नींबू 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, पर करीब दो सप्ताह से इनके दाम पहले 80 रुपये फिर 120 रुपये किलो जा पहुंचा है। 
अनाज मंडी के थोक व्यापारी महेश गिरी कहते है फिलहाल इस स्थिति में जल्द ही कोई फर्क नहीं पडने वाला है। इस गर्मी के पूरे सीजन में नींबू के दाम इसी तरह से आसमान में ही चढ़े रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी नींबू 100 रुपये किलो बिका था। वैसे भी गर्मियों के मौसम में राह चलते ठेलों पर नींबू शरबत, घरेलू व होटल डिमांड से नींबू की खपत बहुत बढ़ जाती है। एक मंडी से 500-700 किलो प्रति दिन की खपत है।

पैदावार में भी हुई है कमी
हरियाणा में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी में मुख्य रूप से नींबू की खेती होती है। गुडग़ांव, फरीदाबाद के बाजारों की मंडी में यहां से आपूर्ति होती है, लेकिन इस बार प्रदेश में मौसम के बेरूखी के कारण नींबू की पैदावार प्रभावित हुई है। 


बागवानी विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में करीब 40 फीसदी नींबू की फसल छोटी हुई है और कुछ बर्बाद हो गए हैं। बारिश से नींबू के फूल और छोटे फल नीचे जमीन पर जा गिरे गए थे। अब इसका असर थोक व खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है। थोक विक्रेता जगदीश बताते है आंध्र प्रदेश के एलुरगुडूल से भी मंगाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed