फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beautification of shahdara lake park will be by 17 crore

दिल्ली: 17 करोड़ से शाहदरा के झील पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, एक महीने में शुरू होगा काम

Sat, 29 Jun 2019 06:00 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
Beautification of shahdara lake park will be by 17 crore
मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

यमुनापार दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित झील पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर 17 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने पार्क में आने वाले लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि एक माह में पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने सांसद निधि से पार्क में 2 ओपन एयर जिम लगाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण के बाद यहां जल शोधक संयंत्र नालों से इकट्ठा किए पानी को शोधित कर झील में डालेगा। जिससे झील हमेशा पानी से भरी रहेगी।
विज्ञापन


यमुना का डूब क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली यमुना नदी के प्रदूषण और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने संसद के शून्यकाल के दौरान ओखला में यमुना के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध मकानों के निर्माण किए जाने का खुलासा करते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो यमुना वजीराबाद बैराज पहले दिल्ली के लोगों को पीने का पानी देती है, वह कश्मीरी गेट के पास पहुंचते-पहुंचते इतनी मैली कैसे हो जाती है कि बदबूदार पानी के किनारे खड़ा होना भी दूभर हो जाता है। ओखला में जब यह यमुना पहुंचती है तो अवैध निर्माण कर बनाई इमारतें इसके अस्तित्व को खत्म कर देती हैं। अब तक यमुना के बचाव में करोड़ों रुपये सरकारों ने बहा दिए हैं, लेकिन मैली यमुना में कोई सुधार नहीं दिख रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed