फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beating Retreat: Today Vijay Chowk will witness Indian tunes

Beating Retreat : आज भारतीय धुनों का साक्षी बनेगा विजय चौक, समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद

Mon, 29 Jan 2024 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 06:24 AM IST
सार

इस अवसर पर राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा आम जनता  मौजूद रहेगी। 

विज्ञापन
Beating Retreat: Today Vijay Chowk will witness Indian tunes
Beating the Retreat - फोटो : Social Media

विस्तार

रायसीना पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक विजय चौक सोमवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में सभी भारतीय धुनों का साझी बनेगा। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि थल सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के संगीत बैंड देश के प्रतिष्ठित दर्शकों के समक्ष 31 मनमोहक और थिरकने वाली भारतीय धुनें बजाएंगे।  इस अवसर पर राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा आम जनता  मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड ‘शंखनाद’ धुन के साथ करेगी। इसके बाद पाइप्स और ड्रम बैंड के माध्यम से वीर भारत, संगम दूर, देशों का सरताज भारत, भागीरथी और अर्जुन जैसी मनमोहक धुनें पेश की जाएंगी। सीएपीएफ बैंड भारत के जवान और विजय भारत का संगीत बजाएंगे। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय धुन सारे जहां से अच्छा के साथ होगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन से होगा समापन
सीएपीएफ बैंड भारत के जवान और विजय भारत का संगीत बजाएंगे। टाइगर हिल, रिजॉइस इन रायसीना और स्वदेशी वायुसेना के बैंड की ओर से बजाई जाने वाली धुनों में शामिल हैं। इसके बाद दर्शक नौसेना बैंड को आईएनएस विक्रांत, मिशन चंद्रयान, जय भारती और हम तैयार हैं समेत कई अन्य धुनें बजाते हुए देख कर आनंदित होंगे। इसके बाद थल सेना का बैंड आएगा, जो फौलाद का जिगर, अग्निवीर, करगिल 1999 और ताकत वतन समेत अन्य संगीतमय प्रस्तुति पेश करेगा। इसके बाद सामूहिक बैंड कदम-कदम बढ़ाए जा, ऐ मेरे वतन के लोगों और ड्रमर्स कॉल की धुनें बजाएंगे। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय धुन सारे जहां से अच्छा के साथ होगा।


मुख्य संचालक होंगे लेफ्टिनेंट कर्नल विमल जोशी
मंत्रालय के बयान के अनुसार, मुख्य संचालक लेफ्टिनेंट कर्नल विमल जोशी समारोह का संचालन करेंगे। इसके अलावा आर्मी बैंड के कंडक्टर सूबेदार मेजर मोती लाल होंगे। एमसीपीओ एमयूएस द्वितीय एम एंटनी और वारंट ऑफिसर अशोक क्रमशः नौसेना तथा वायुसेना के संचालक होंगे। कांस्टेबल जीडी रानीदेवी सीएपीएफ बैंड की संचालिका होंगी। बिगुल बजाने वाले सैन्य कलाकार नायब सूबेदार उमेश के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे और सूबेदार मेजर राजेंद्र के निर्देश के अनुसार पाइप्स तथा ड्रम बैंड पर प्रस्तुति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed