फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   be ready, weather may change and downpour in delhi ncr

तैयार रहिए, मौसम बिगड़ने वाला है

Fri, 04 Apr 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
be ready, weather may change and downpour in delhi ncr

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार से मौसम बिगड़ने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखड़ में गरज व तेज हवा के साथ हल्की व मध्यम बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में 6-7 अप्रैल को बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली व एनसीआर की बात करें तो इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश 7 अप्रैल को होने की संभावना जताई गई है। नौ अप्रैल से पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश खत्म हो जाएगी। हालांकि इस परिवर्तन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग नई दिल्ली परिक्षेत्र के उप महानिदेशक एसएस सिंह ने 5-8 अप्रैल के मौसम को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 5-8 अप्रैल को मौसम बिगड़ेगा। इसके कारण जम्मू-कश्मीर में 7-8 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 6-8 अप्रैल के बीच कुछ जगह हल्की बारिश तो कुछ जगह बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में 6-9 अप्रैल और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में 6-7 अप्रैल को बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 5-7 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 6-8 अप्रैल और पंजाब, हरियाणा व पश्चिम राजस्थान में 6-7 अप्रैल को आंधी की चेतावनी भी दी गई है।


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान बढ़ा। पश्चिम यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में सामान्य से 2-4 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे क्रमश: 32.2 डिग्री व 17.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed