फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be prepared to withstand 13 day power crisis.

13 दिन बिजली संकट झेलने को रहें तैयार

Sun, 07 Sep 2014 01:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Be prepared to withstand 13 day power crisis.

गाजियाबाद के कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई रविवार से 13 दिन तक डिस्टर्ब रहेगी। जीडीए ने विकास कार्यों केचलते इन क्षेत्रों के पावर स्टेशनों में शट-डाउन लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने शट-डाउन देना स्वीकार कर लिया है। बिजली कटौती की चपेट में संजयनगर अस्पताल और सीएमओ आफिस भी आ गया है। दूसरी ओर बारिश के कारण शहर के कई पावर स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों में परेशानी आ गई।
विज्ञापन


इससे लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। नेहरूनगर, राजनगर, कविनगर, पटेलनगर, लोहियानगर, विजयनगर, शास्त्रीनगर और मेरठ रोड पर तीन से पांच घंटे तक की बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए ने विकास कार्यों केचलते दिन में पावर कट कराने की मंजूरी ले ली है। कारपोरेशन ने इसे स्वीकार कर रविवार से लागू करने की तैयारी की है। एसडीओ राजनगर एसजी सक्सेना के अनुसार चिरंजीव विहार और गोविंदपुरम पावर स्टेशनों के क्षेत्रों को दिन में 11 बजे से तीन बजे तक सप्लाई नहीं मिलेगी।

यह कटौती रविवार 7 सितंबर से 20 सितंबर तक लगातार की जाएगी। इस क्षेत्र में जीडीए को विकास कराना है। कमला नेहरूनगर क्षेत्र में जीडीए लाइन शिफ्टिंग का काम कराएगा।

इसके चलते कमला नेहरू नगर और संजय नगर अस्पताल के पावर स्टेशन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। सात सितंबर से लगातार एक सप्ताह तक यहां कटौती की जाएगी।


पावर स्टेशन में खराबी, बंद रही 12 घंटे सप्लाई- लालकुआं 132 केवीए ट्रांसमिशन पावर स्टेशन का इनकमिंग सिस्टम शनिवार सुबह पांच बजे अचानक फट गया।

लालकुआं से संचालित चार पावर स्टेशन ठप हो गए। आवासीय कालोनियों के अलावा इस क्षेत्र के उद्योगों को भी दिनभर सप्लाई नहीं मिली। ट्रांसमिशन विशेषज्ञों की टीम ने शाम पांच बजे पावर स्टेशन को ठीक कराकर सप्लाई सुचारु कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed