फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BCom and BBA student ventured Highway Robbers

बीकॉम और बीबीए स्टूडेंट निकले हाईवे के लुटेरे

Sat, 05 Jul 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 05 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
BCom and BBA student ventured Highway Robbers

एनएच-58 से सरियों से भरा ट्रोला लूट मामले का सिहानी गेट पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बीकॉम छात्र समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटा गया 41 क्विंटल सरिया और ट्रोला बरामद कर लिया है। गैंग के चार बदमाश भागे हैं, जिनमें एक बीबीए स्टूडेंट शामिल है।

विज्ञापन


एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में आशीष और दीपक रईसपुर केहैं, जबकि अजय शर्मा मुरादनगर का रहने वाला है। दीपक साहिबाबाद केएलआर कालेज से बीकॉम (फाइनल ईयर) कर रहा है।
विज्ञापन


आशीष नौंवी तक पढ़ा है, उसकी सरिया बेचने की दुकान है। उसी ने पूरी प्लानिंग बनाई थी। अजय चाय की दुकान करता है। इन लुटेरों को शनिवार सुबह नंगला अटौर पाइप लाइन केपास से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल निवासी अलीगढ़, गुड्डन निवासी रईसपुर कविनगर, ताहिर निवासी निवाड़ी और सुधीर निवासी भैंसा, मवाना मेरठ भागे हुए हैं। इनमें गुड्डन बीबीए का छात्र है।

ये था मामला
दो जुलाई की रात कार सवार बदमाशों ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली केलिए चला सरियों से भरा ट्रोला लूट लिया था। वारदात एनएच-58 के नजदीक राजनगर एक्सटेंशन के पास हुई थी।

ड्राइवर जमील निवासी बुलंदशहर और कंडक्टर अजय को बंधक बनाकर बदमाश कार में डालकर ले गए थे। उन्हें चलती कार से मवाना केभैंसा गांव के खेत में गिराकर भाग गए थे। चालक ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कंडक्टर अभी भी लापता
लापता कंडक्टर की पुलिस तलाश कर रही है। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि कंडक्टर और ड्राइवर ने एक-दूसरे के हाथ-पैर खोले थे। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे थे।

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश ड्राइवर का मोबाइल भी लूटकर ले गए थे, जिससे लूट के बाद साथियों के मोबाइल पर एसएमएस किया गया था। सर्विलांस के माध्यम से नंबर ट्रेस कर पुलिस लुटेरों तक पहुंची।

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने लूटा गया सरिया मोरटा के पास एक खाली प्लाट में रखा गया था। यह प्लाट आशीष ने साढ़े तीन हजार रुपये महीना किराए पर लिया है। ट्रोला मुरादनगर में सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।


आर्थिक तंगी दूर करने को बना लुटेरा
बीकॉम स्टूडेंट दीपक का कहना है कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसके चाचा को मर्डर के मामले में फंसा दिया गया है। केस की पैरवी और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए वह गांव के ही आशीष की प्लानिंग में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed