फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bassi Maliwal considered the matter, will recount the molestation cases.

मालीवाल को छेड़छाड़ मामलों का ब्योरा देंगे बस्सी

Wed, 26 Aug 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Aug 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
Bassi Maliwal considered the matter, will recount the molestation cases.

दिल्ली पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं का पूरा आंकड़ा दिल्ली महिला आयोग को उपलब्ध कराएगी। पुलिस कमिश्नर ने डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि पुलिस महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उनका सहयोग करेगी।

विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात की।
 
स्वाति के मुताबिक आयोग ने एक अगस्त को पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को पत्र लिखकर महिलाओं पर अपराध का रिकार्ड मांगा था, जिसे उन्होंने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ और कार्रवाई का देंगे ब्योरा

Bassi Maliwal considered the matter, will recount the molestation cases.

इसके अलावा छेड़छाड़ के आंकड़े के तहत राजधानी में कुल कितनी छेड़छाड़ की घटनाएं हुई हैं, उन मामलों में पुलिस ने किस प्रकार से कार्रवाई की है, किन इलाकों में सबसे अधिक छेड़छाड़ होती है।

उसे कम करने के लिए पुलिस ने किस प्रकार की योजना बनाई है की पूरी जानकारी पुलिस दिल्ली महिला आयोग को उपलब्ध करवाएगी। बैठक में जीबी रोड समेत मीनाक्षी मामले में भी पुलिस से सहयोग मांगा गया, जिस पर सकारात्मक रुख दिखाया गया।

दिल्ली पुलिस से आंकड़ों सहित जानकारियां मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग महिला सुरक्षा पर राजधानी में सर्वे भी करेगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बदलाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार के अलावा पुलिस के पास भी सिफारिश भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed