कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बोलने के लिए पार्टी में अनुशासहीनता के लिए कांग्रेस से 6 साल के लिए निकाली गई बरखा शुक्ला सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि उन्हें बीजेपी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू और नेता विजय गोयल ने भाजपा में शामिल कराया। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी हैं। आगे पढ़िए कैसे कार्यालय से सामान निकालने के लिए बरखा को बुलानी पड़ी पुलिस...
2 of 9
कार्यालय खाली कराने को बुलानी पड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने शुक्रवार को दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एमसीडी चुनाव से ठीक पहले पार्टी विरोधी गतिविधि करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इसके लिए एक प्रस्ताव भी पास किया गया।
3 of 9
बरखा शुक्ला का लगेज ले जाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्रनाथ की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति में प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आभा चौधरी, महमूद जिया और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। अनुशासन समिति की एमसीडी चुनाव के दौरान ये दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले एक ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए निकाला था।
4 of 9
बरखा का लगेज ले जाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ डीडीयू मार्ग स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की चौथी मंजिल पर बने महिला कांग्रेस दफ्तर से पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को अपना सामान उठवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। उनकी कार्यालय सचिव आशा आहूजा ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया कि बरखा शुक्ला सिंह के दफ्तर में उनका निजी सामान रखा है लेकिन दफ्तर में मौजूद लोग खोलने नहीं दे रहे हैं। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया।
5 of 9
बरखा शुक्ला का सामान ले जाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस दफ्तर में सामान लेने पहुंची बरखा शुक्ला सिंह की निजी सहायक ने कहा कि जब महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया है तो निजी सामान निकालने में क्या दिक्कत है। फिर सामान के लिए छोटा टेंपो बुलाया गया, जिसमें कंप्यूटर, छोटा फ्रिज, एक आलमारी व कुछ अन्य सामान लादकर ले गए।