बंसल सुसाइड : महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस, FIR पर पूछा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) ने कॉरपोरेट अफेयर के डीजी बीके बंसल आत्महत्या मामले में अखबारों में छपी खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को 48 घंटे में जवाब देने का नोटिस भेजा है।
इस नोटिस में आयोग ने पूछा कि नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य के नाम होने पर क्या दिल्ली पुलिस ने अपनी एफआईआर में उनके नाम लिखे हैं या नहीं?
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि बंसल मामले में सीबीआई केे अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में हैं।
दोनों पिता-पुत्र ने सुसाइड नोट में लिखे थे अधिकारियों के नाम
दोनों पिता-पुत्र ने अपने नोट में अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं, जिसने कहा था कि मेरे सिर पर उस एक बड़े राजनैतिक व्यक्ति का हाथ है। उसी व्यक्ति के कहने से बंसल की पत्नी व बेटी को भी जांच के नाम पर टॉर्चर किया गया है।
स्वाति का कहना है कि बंसल परिवार की महिलाओं के अलावा पुरुषों के साथ भी सीबीआई ने जांच के नाम पर अमानवीय व्यवहार किया है। सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी आखिर पुलिस ने एफआईआर में क्यों शामिल नहीं किया है।
इसी के तहत पुलिस से पूछा है कि आखिर क्यों एफआईआर में नाम दर्ज नहीं है। बता दें कि इससे पहले आयोग ने सीबीआई को नोटिस भेजकर सुसाइड नोट में अधिकारियों के नाम आने पर आरोपों की जांच हो रही है या नहीं, की जानकारी मांगी है।