{"_id":"dffcec6098e6fd81713dfd29f4db1975","slug":"banker-arrests-in-selling-account-data-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकरों को बैंककर्मी बेचता था खातों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकरों को बैंककर्मी बेचता था खातों का डाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Aug 2014 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मल्टीनेशनल बैंक के ग्राहकों की गोपनीय जानकारी हैकरों को बेचने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि किस गिरोह को उसने खाता धारकों का डाटा बेचा है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने पर साइबर क्राइम की टीम ने निखिल ज्वालापुरी, दिल्ली निवासी आरोपी निखिल कुमार झा (23) को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से उत्तम नगर स्थित मल्टी नेशनल एक्सिस बैंक के खाता धारकों का डाटा चुराकर हैकरों को बेचता था। वह इसी बैंक में अस्थायी तौर पर डाटा एंट्री का काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे बैंक से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब तीन हजार रुपये में ग्राहकों का डाटा बेचता था। बताते चलें कि इस मामले में तीन आरोपियों दिल्ली निवासी योगेंद्र सैनी, सन्नी द्योल व महफूज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।