{"_id":"c097183fefee4d322542b313fe0ba39f","slug":"bank-union-issued-a-strike-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक यूनियन ने हड़ताल का जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक यूनियन ने हड़ताल का जारी किया शेड्यूल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वेतन संशोधन, पेंशन और कई अन्य मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
सभी बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यूनियनों ने हड़ताल के संबंध में शेड्यूल जारी किया है। गाजियाबाद में बैंक 12 नवंबर को बंद रहेंगे। जबकि 11 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक यूनियन के प्रदेश के वाइस चेयरमैन सुनील गोयल ने बताया कि कर्मचारी यूनियन लंबे अर्से से सरकार से वार्ता कर रही है। यूनियन की जायज मांगे हैं, जैसे वेतन संशोधन, पेेंशन, मृतक आश्रितों को नौकरी देना आदि।
विज्ञापन
इन मांगों केंद्र सरकार नजरअंदाज कर रही है। कई दौर की वार्ता चली पर ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। लिहाजा अंतिम उपाय अब हड़ताल ही बचा है। बैंक कर्मचारी 12 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
जबकि जोन वाइज हड़ताल 2 से 5 दिसंबर के बीच चलेगी। इससे पहले कर्मचारी 17 और 30 अक्तूबर को बैंकों के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी। ताकि सरकार जल्द निर्णय ले सके।