फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bank manager house steal in Vasundhara sector-16 at ghaziabad

घर में घुसे चोर, बेफिक्र होकर सलाद काटकर खाया फ्रिज में रखा खाना, इसके बाद किया हैरान करने वाला काम

Thu, 04 Apr 2019 12:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bank manager house steal in Vasundhara sector-16 at ghaziabad
फाइल फोटो
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर-16 में बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आराम से फ्रिज में रखा खाना आया और उसके बाद करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर अपने रिश्तेदार के घर से मंगलवार रात लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उनके घर के सामने वाले फ्लैट में भी चोरी के लिए चोर घुसे थे, लेकिन फ्लैट खाली था। मैनेजर ने थाना इंदिरापुरम में चोरी की शिकायत की है। 
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-16 में हमीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। वह दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे। वह मंगलवार को रात साढ़े दस बजे लौटे तो देखा कि गेट का सेंट्रल लॉक खुला था और कुंडी पर लगा ताला टूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां खुली थी। सोने की चेन, पांच अंगूठी, कुंडल, पायल समेत करीब चार लाख के गहने और 12 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत ली। 

जांच में सामने आया कि हमीर सिंह के सामने वाले फ्लैट का भी ताला चोरों ने तोड़ा है। फ्लैट पर लगा ताला टूटा हुआ था। सामने का फ्लैट खाली था। इस वजह से वहां से चोर कुछ भी नहीं ले जा सके। 

थाना इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास सीसीटीवी नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

बेफिक्र होकर सलाद काटकर खाया
चोरों ने जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उससे लग रहा है कि चोरों ने रेकी कर चोरी की है। उन्हें पता था कि मकान में रहने वाले लोग बाहर गए हैं। घर पर कोई नहीं है।

उन्होंने चोरी करने के साथ घर में फ्रिज में रखे खाने को खाया। फ्रिज में जो खीर थी वह भी चोरों ने चट कर दी। फ्रिज से खीरा, टमाटर आदि भी चोरों ने खाया, जिसका छिलका किचन में पड़ा हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed