फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi deported from Paris arrested at airport

पेरिस से डिपोर्ट किया गया बांग्लादेशी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi deported from Paris arrested at airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दिल्ली पुलिस ने पेरिस से डिपोर्ट किए गए एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। वह पेरिस में खुद को बांग्लादेशी हिंदु बताकर शरण लेने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से भारतीय पासपोर्ट, पहचान पत्र व अन्य कागजात मिलने के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का कोलकाता में घर है। वह भारतीय बनकर रह रहा था और विदेश में खुद को बांग्लादेशी बताकर शरण लेना चाहता था। उसके पास से बांग्लादेश का जन्म प्रमाण पत्र मिला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पासपोर्ट पर उसका नाम अजय घोष है। वह कोलकाता के 24 उत्तरी परगना में रहता था। उसका मूल नाम अजय पाल है। उसका परिवार बांग्लादेश से भागकर भारत आया था। आरोपी ने भारत में अपना घर बना लिया था। उसकी शिक्षा दीक्षा पश्चिम बंगाल में हुई। उसके पास जन्म प्रमाणपत्र बांग्लादेश का है लेकिन यहां घर बन जाने के बाद उसने भारत में कई कागजात बनवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि उसने भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया था।  जांच में पता चला कि पिछले साल वह पेरिस चला गया। जहां उसने खुद को बांग्लादेशी बताया। वह खुद को बांग्लादेशी हिंदु बताकर वहां शरण लेने की कोशिश करने लगा लेकिन उसके पास से भारतीय कागजात मिलने के बाद उसे पेरिस से डिपोर्ट कर दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आईजीआई मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ ने यात्री को बैग सौंपा 
 आईजीआई मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री का बैग उसे रोककर उसके हवाले कर दिया। बैग में विदेशी करेंसी थी। यात्री बैग को भूलवश एक्सरे मशीन पर छोड़कर चला गया था। सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर आईजीआई मेट्रो स्टेशन के एक्सरे मशीन पर सीआईएसएफ कर्मियों ने एक लावारिस बैग देखा। 

आस पास पूछने पर किसी ने बैग को अपना नहीं बताया। विस्फोटक की आशंका को देखते हुए बैग की जांच की गई लेकिन उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 1121 यूएस डॉलर और 345 यूक्रेन करेंसी मिली। 


बैग को सुरक्षित रखवा दिया गया। कुछ देर बाद पंजाब जालंधर निवासी रणधीर कुमार एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंचा और बैग छूटने की बात बताई। सत्यापन करने के बाद सीआईएसएफ कर्मियों यात्री को बैग सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed