दिल्ली में हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, रस्सी के झूले पर लटककर कर रहे थे सफेदी; एक था ऊपर दूसरा नीचे
पुलिस घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि दोनों मजदूर रस्सी का झूला बनाकर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के सफेदी का काम कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के हरि नगर स्थित फतेह नगर इलाके में बिना सुरक्षा उपाय के रस्सी के झूले पर लटक कर सफेदी करने के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त 44 साल के मुन्ना शाह के रूप में हुई है। वहीं घायल राजेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
मुन्ना की गई जान, राजेश लड़ रहा मौत से जंग
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को फतेह नगर के एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो मजदूरों के गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आस पास के लोग दोनों घायलों को डीडीयू अस्पताल लेकर जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने गोविंदपुरी निवासी मुन्ना शाह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर संगम विहार निवासी राजेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्द की वजह से वह बयान देने की हालत में नहीं था।
नहीं थे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
पुलिस घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि दोनों मजदूर रस्सी का झूला बनाकर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के सफेदी का काम कर रहे थे। एक मजदूर ऊपर रस्सी को पकड़े हुए था। अचानक रस्सी के साथ दोनों मजदूर नीचे आ गिरे।