{"_id":"6a89941cdfcdef38f606694a","slug":"enjoy-bowling-alongside-mayank-share-indian-team-experience-with-junior-players-simarjeet-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151705-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक के साथ गेंदबाजी करना पसंद, भारतीय टीम के अनुभव जूनियर खिलाड़ियों से साझा करते हैं : सिमरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक के साथ गेंदबाजी करना पसंद, भारतीय टीम के अनुभव जूनियर खिलाड़ियों से साझा करते हैं : सिमरजीत
विज्ञापन
-मयंक की रफ्तार के आगे पस्त हुए बल्लेबाज, मयंक को बताया सबसे तेज गेंदबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद टीम के कप्तान सिमरजीत सिंह ने कहा कि अब टीम का ध्यान नतीजों के दबाव से हटकर बेहतर क्रिकेट खेलने और अपनी गलतियों से सीखने पर है।
सिमरजीत ने कहा कि टीम ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद मानसिकता में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि हमने हर मैच को ज्यादा दबाव के साथ खेलने के बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान दिया। हमारा लक्ष्य अच्छा क्रिकेट खेलना और कोचिंग स्टाफ, प्रबंधन और प्रशंसकों को अपनी क्षमता दिखाना है।
मयंक को बताया सबसे तेज गेंदबाज
सिमरजीत ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से मयंक सबसे तेज गेंदबाज हैं। दिल्ली क्रिकेट में उनका जुड़ाव देखकर अच्छा लगता है। वह भारतीय टीम के साथ अपने अनुभव और कहानियां साझा करते हैं। इससे जूनियर खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलती है। मुझे उनके साथ गेंदबाजी करना व्यक्तिगत तौर पर बहुत पसंद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मैच के दौरान दोनों गेंदबाज लगातार रणनीति पर चर्चा करते हैं। किस छोर से किसे आक्रामक गेंदबाजी करनी है और बल्लेबाजों पर किस तरह दबाव बनाना है, इस पर दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती है।
मयंक की रफ्तार के आगे पस्त हुए बल्लेबाज
पहले गेंदबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 19.1 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। मयंक यादव ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए। आशीष मीणा ने भी तीन विकेट झटके, जबकि सिमरजीत को दो सफलता मिलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए काव्या गुप्ता (48 नाबाद) और वैभव बैसला (32 नाबाद) ने 71 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी।