फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drugs Control Department warns against claims of 60-80% discount on medicines

Delhi NCR News: दवा पर 60-80 फीसदी छूट के दावों पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
-विभाग ने कहा कि एमआरपी से कम कीमत पर दवा बेचना प्रतिबंधित नहीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में दवाओं पर 60, 70 या 80 फीसदी तक छूट देने का दावा करने वाली फार्मेसियों और मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सख्त चेतावनी दी है। विभाग ने दिल्ली के सभी केमिस्ट एसोसिएशन को एडवाइजरी जारी कर दवाओं की कीमत और छूट को लेकर भ्रामक या बढ़ा-चढ़ाकर किए जाने वाले प्रचार से बचने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि एमआरपी से कम कीमत पर दवा बेचना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन छूट के बारे में गलत, अस्पष्ट या गुमराह करने वाला दावा करना ग्राहकों को भ्रमित कर सकता है।


ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अनुसार, दिल्ली में कुछ रिटेल फार्मेसी प्रचार के लिए ऐसे बोर्ड, बैनर और विज्ञापन लगा रही हैं, जिनमें 60 से 80 फीसदी तक छूट देने का दावा किया जा रहा है। विभाग ने कहा है कि ऐसी छूट वास्तविक होनी चाहिए और ग्राहक को वास्तव में उतनी ही छूट मिलनी चाहिए, जितनी बताई गई है। छूट और बिक्री से जुड़ी जानकारी बिल और खरीद रिकॉर्ड से भी जांची जा सके, यह जरूरी होगा। विभाग ने फार्मेसियों को दवाओं की खरीद केवल अधिकृत ड्रग लाइसेंस वाले वितरकों और थोक विक्रेताओं से करने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं की बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक लेकिन भ्रामक छूट के दावे या विज्ञापन नहीं किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed