{"_id":"63c37a8f11a7792136609e14","slug":"ban-on-eating-non-veg-in-hansraj-college-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हंसराज कॉलेज में नॉनवेज फूड खाने पर रोक, कैंटीन में मिल रहा शाकाहारी खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हंसराज कॉलेज में नॉनवेज फूड खाने पर रोक, कैंटीन में मिल रहा शाकाहारी खाना
Sun, 15 Jan 2023 09:31 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:31 AM IST
सार
कोरोना महामारी के चलते कॉलेज को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अब फिर से कॉलेज खुला है। ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन या हॉस्टल में छात्रों को मांसाहारी खाना परोसना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हंसराज कॉलेज, दिल्ली
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज की कैंटीन और हॉस्टल में केवल शाकाहारी खाना मिल रहा है। कोविड महामारी के बाद ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन या हॉस्टल में छात्रों को मांसाहारी खाना परोसना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना महामारी के चलते कॉलेज को बंद कर दिया गया था। मार्च 2020 से ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई थीं। जिसके बाद अब फिर से कॉलेज खुला है। कहा जा रहा है कि कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि कॉलेज कैंटीन में उन्हें मांसाहारी खाना नहीं मिल रहा, कुछ दक्षिण भारतीय छात्रों को इससे परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत करते हुए मांग कि है कि जल्द से जल्द कॉलेज कैंटीन और हॉस्टल में मांसाहारी खाना बनाने और खाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
Delhi University's Hansraj College has stopped serving non-vegetarian food to students in the canteen or hostel after the offline mode of study resumed after the Covid pandemic (14.01) pic.twitter.com/BDXC0fmolY
— ANI (@ANI) January 15, 2023
विज्ञापन
उधर, इस मामले को लेकर हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर रामा ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है कि कब मांसाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया गया था। 3-4 साल पहले की बात है, लेकिन कमेटी ने फैसला लेने से पहले छात्रों से बात की होगी और फिर नॉन-वेज खाना बंद करने का फैसला लिया होगा।
उन्होंने दावा किया कि केवल शाकाहारी भोजन परोसने के फैसले के खिलाफ प्रशासन को कोई शिकायत नहीं मिली। किसी छात्र ने इसकी शिकायत नहीं की है। हमारे कॉलेज की कैंटीन में कभी भी मांसाहारी खाना नहीं परोसा जाता था। कोविड-19 के प्रकोप के बाद छात्रावास में मांसाहारी भोजन परोसने की सुविधा बंद कर दी गई।