{"_id":"62278bb7cb83fa07db205444","slug":"ban-on-document-registration-of-all-building-projects-of-chinatels-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: चिनटेल्स समूह के सभी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज पंजीकरण पर रोक, इन सेक्टरों में हैं प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: चिनटेल्स समूह के सभी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज पंजीकरण पर रोक, इन सेक्टरों में हैं प्रोजेक्ट
Tue, 08 Mar 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:32 PM IST
सार
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिले के सब रजिस्ट्रार और ज्वाइंट सब रजिस्टार को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि 10 फरवरी को सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में एक हादसा हुआ, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई थी। प्रथम दृष्टया इसमें बिल्डर दोषी है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसी को लेकर बिल्डर समूह की सभी कंपनियां और उससे जुड़े प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
चिनटेल्स समूह के सभी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज पंजीकरण पर रोक (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चिनटेल्स समूह के सभी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज का रजिस्ट्रेशन करने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसमें सेल डीड और अन्य कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल हैं। समूह के 9 सेक्टरों में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स संचालित हो रहे हैं। इसमें आवासीय, कॉमर्शियल और प्लॉटेड कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन
पाबंदी की यह है वजह
इस संबंध में उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिले के सब रजिस्ट्रार और ज्वाइंट सब रजिस्टार को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि 10 फरवरी को सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में एक हादसा हुआ, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई थी। प्रथम दृष्टया इसमें बिल्डर दोषी है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिल्डर समूह की सभी कंपनियां और उससे जुड़े प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
इन सेक्टरों में समूह के चल रहे प्रोजेक्ट
जानकारी के मुताबिक पत्र में चिनटेल्स इंडिया लिमिटेड, चिनटेल्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, अशोक सोलोमन और इंटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के द्वारा संचालित किए जा रहे प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया गया है। बिल्डर समूह के सेक्टर 109 में 22 एकड़ से भी अधिक जमीन में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर 114 में 3 एकड़ से अधिक जमीन में कॉमर्शियल प्रोजेक्ट चिनटेल्स कॉरपोरेट पार्क के नाम से चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर 108 में 39 एकड़ से अधिक जमीन में शोभा सिटी नाम से ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट संचालित है। सेक्टर 106, 108 और 102 में 166 एकड़ जमीन में इंटरनेशनल सिटी नाम से रेजिडेंशियल प्लॉटेड कॉलोनी बनाई जा रही है। सेक्टर 114 में 6 एकड़ से अधिक जमीन पर कॉमर्शियल प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं।
सेक्टर 109 में 15 एकड़ से अधिक जमीन पर एटीएस कोकून नाम से ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहा है। अब सभी प्रोजेक्ट के दस्तावेज के रजिस्ट्रेशन पर रोक लागू हो गई है। यह रोक बिल्डर ग्रुप और फर्स्ट टाइम प्रॉपर्टी खरीदने वाले पर लागू है। थर्ड पार्टी पर लागू नहीं। इसका अर्थ क्या है कि अगर किसी ने पहले से ही फ्लैट या प्लॉट खरीद रखा है तो वह उसको बेच सकता है।