फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ban on delivery of online orders for three days in Delhi due to G20 summit

G20 summit: दिल्ली में तीन दिन नहीं मिलेगा ऑनलाइन फूड, क्लाउड किचन पर लगी रोक

Tue, 05 Sep 2023 10:50 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 05 Sep 2023 10:50 AM IST
सार

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते 8 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी और कई अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
ban on delivery of online orders for three days in Delhi due to G20 summit
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी और कई अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा कि दिल्ली में सभी क्लाउड किचन, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बाजार, खाद्य वितरण और वाणिज्यिक वितरण सेवाएं 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के माध्यम से भी डिलीवरी किए जाने वाले ऑर्डर भी नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्र में प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन


एसएस यादव ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा वस्तुओं की डिलीवरी सहित कुछ सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। पूरे शहर में लैब रिपोर्ट और सैंपल कलेक्शन की अनुमति होगी। होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए वाहन जो हाउसकीपिंग, खानपान, कचरा उठाने आदि में शामिल हैं, उन्हें सत्यापन के बाद अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed