फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baloch dacoits threaten to send Seema back or else they will take revenge

ये इश्क नहीं आसां : पाकिस्तान की तरफ से बलोच डाकुओं की धमकी, सीमा को वापस भेजो नहीं तो लेंगे बदला

Wed, 12 Jul 2023 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 05:30 AM IST
सार

बलोच डाकुओं ने पाकिस्तान से वीडियो वायरल कर धमकी दी है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए, अन्यथा वह इसका बदला पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू युवतियों और महिलाओं से लेंगे। 

विज्ञापन
Baloch dacoits threaten to send Seema back or else they will take revenge
वीडियो पर धमकी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरहद पार कर पबजी पार्टनर के प्यार में पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी और बयानों से पाकिस्तान के बलोच डाकू बौखला गए हैं। बलोच डाकुओं ने पाकिस्तान से वीडियो वायरल कर धमकी दी है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए, अन्यथा वह इसका बदला पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू युवतियों और महिलाओं से लेंगे। 

विज्ञापन


सीमा का कहना है कि धमकी देने वाले पूर्व पति के रिश्तेदार हैं। वह आरोपियों की धमकी सुनकर घबराई है लेकिन, डरने वाली नहीं है। वह भारत में मरने को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। सोशल मीडिया पर आतंकियों जैसे दिखने वाले छह डाकुओं का धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। नकाबधारी बेहद अभद्र भाषा में गाली गलौज करते सीमा और अन्य महिलाओं को धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इनमें पांच ने चेहरा छिपाया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बलोच के डाकुओं का है। सीमा का कहना है वह नहीं चाहती कि उसकी वजह से किसी को कोई तकलीफ हो। जखरानी सरदारी कौम है। वह जिस क्षेत्र से ताल्लुक रखती है वहां पुलिस और कानून की नहीं चलती। यह कौम मनमानी करती है। सीमा ने पाकिस्तान के अधिकारियों से अपील की है कि जिस इलाके से धमकी दी जा रही है वहां जाएं और देखें क्या हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे मुंंहतोड़ जवाब
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स डाकुओं को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि तुम्हारी इन्हीं बुजदिल भरी हरकतों की वजह से महिलाएं तंग आ गई हैं। अन्य महिलाओं का ख्याल रखो, कहीं वह भी सीमा पार न कर आएं। हालांकि कुछ यूजर्स सीमा को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

मामला ट्विटर पर ट्रेंड
सीमा हैदर हैश टैग से पूरा मामला ट्विटर पर तीन दिन से ट्रेंड कर रहा है। वहीं, सचिन के घर मीडियाकर्मी, यूट्यूबर, ब्लॉगर और लोगों की भीड़ बेकाबू हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed