{"_id":"069de8badb4bf69cd6525b50e43e6325","slug":"ballabhgarh-aiims-s-operation-theater-in-poor-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा एम्स! डिलेवरी कराने में हो गई हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा एम्स! डिलेवरी कराने में हो गई हालत खराब
शैली/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मुख्यालय से जच्चा-बच्चा सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश प्राप्त होने के बाद भी बल्लभगढ़ एम्स में प्रसव संबंधित सुविधाएं नहीं हैं। आपरेशन थियेटर खराब है। प्रसव के दौरान उपयोग में आने वाले उपकरण नहीं हैं।
विज्ञापन
इसलिए रविवार को तीन महिलाओं को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल रेफर किया गया। भाटिया कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ममता को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद वह उसे बल्लभगढ़ एम्स ले गया। यहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी डिलीवरी सिजेरियन होगी। लेकिन आपरेशन थियेटर खराब है।
विज्ञापन
जिस कारण उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐसी ही स्थिति झाड़सैंतली निवासी राजू की पत्नी पमौला की हुई। राजू ने आरोप लगाया कि बल्लभगढ़ अस्पताल में सुविधा न होने के कारण उसकी पत्नी को समय पर इलाज नहीं मिला। जिस कारण उसकी पत्नी की हालत प्रसव के दौरान खराब हो गई।
विज्ञापन
छांयसा निवासी सुरजीत कौर को भी बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल से बीके के लिए रेफर कर दिया। पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी गई है। अस्पताल प्रबंधन से लिखित में जवाब मांगने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि ज्यादा रेफरल केस आने से अस्पताल की सामान्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। जिस कारण मरीजों को देर से इलाज मिलता है।