{"_id":"239ab64898236f88a042bead2c57dd14","slug":"bajaj-moters-row-police-not-able-to-displace-labours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज मोटर्स: श्रमिकों को हटाने पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज मोटर्स: श्रमिकों को हटाने पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Mar 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम गुड़गांव में बजाज मोटर्स प्रबंधन के खिलाफ कंपनी के गेट पर बैठे श्रमिकों को हटाने बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद उनका बैठना यहा कानून के खिलाफ है। मगर श्रमिकों ने पुलिस की बात को नकार दिया है। श्रमिकों ने पुलिस से दो टूक कह दिया है कि वह यहां से किसी भी कीमत पर नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
मारुति कामगार उद्योग यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने बताया श्रमिक मौके से नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि खेड़कीदौला थाने प्रभारी आंदोलनकारियों से 200 मीटर की दूरी पर हड़ताल करने को कहा है। तकरीबन 350 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बजाज मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष बिजेंदर गिल ने कहा कि बिना अपनी मांग मनवाए श्रमिक किसी वहां से नहीं उठेंगे। जांघू ने बताया कि सभी मजदूर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। रात में पुलिस उनके साथ जोर-जबर्दस्ती का सकती है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि पुलिस वाले बजाज मोटर्स कंपनी के अंदर हैं। कंपनी के आंदोलनकारी श्रमिक दशरथ ने बताया कि पुलिस ने हाइवे की लाइट बंद करवा दी है। पुलिस किसी भी प्रकार से उन्हें वहां खदेड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अभी तक श्रमिक गेट पर डटे हुए हैं। हरियाणा पुलिस के कमांडो भी मौके पर तैनात हैं।